फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now, overspeeding vehicles will be challaned with the help of speed radar gun

Lakhimpur Kheri News: अब स्पीड रडार गन से होंगे ओवरस्पीड वाहनों के चालान

Wed, 27 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now, overspeeding vehicles will be challaned with the help of speed radar gun
स्पीड रडार गन से वाहनों का चालान करते यातायात विभाग के कर्मी। स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। जिले के विभिन्न हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर ली है। विभाग को चार स्पीड रडार गन मिली हैं, जिनकी मदद से तेज रफ्तार वाहनों का ऑटोमेटिक चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि हाईवे पर तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में दिक्कत होती थी। कई बार पुलिसकर्मी वाहन का नंबर नोट करने से पहले ही वह आंखों से ओझल हो जाता था। तेज रफ्तार वाहनों को रोकने में हादसे का खतरा भी बना रहता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग को दो नई स्पीड रडार गन मिली हैं, जबकि पहले से मौजूद दो गनों को भी ठीक कराया गया है। इनका इस्तेमाल लखीमपुर-बहराइच मार्ग, पीलीभीत-बस्ती हाईवे, सीतापुर-लखनऊ हाईवे, गोला-शाहजहांपुर हाईवे, लखनऊ-दिल्ली हाईवे और मैगलगंज-नैनीताल हाईवे पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रडार गन को निर्धारित स्थानों पर लगाया जाएगा। तय गति सीमा से अधिक रफ्तार होने पर वाहन का चालान स्वत: कट जाएगा। यह सिस्टम ऑटोमेटिक मोड पर काम करेगा।
---
ओवरस्पीड में पहले दिन हुए 30 चालान
यातायात निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि बुधवार को स्पीड रडार गन का प्रयोग शुरू किया गया। पहले ही दिन हाईवे पर ओवरस्पीड दौड़ रहे 30 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ओवरस्पीड में करीब 150 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed