फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now Lakhimpur will also become like a smart city, modern facilities will be available

Lakhimpur Kheri News: अब लखीमपुर भी बनेगा स्मार्ट सिटी जैसा, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now Lakhimpur will also become like a smart city, modern facilities will be available
नगर पालिका लखीमपुर
लखीमपुर खीरी। अब लखीमपुर नगर पालिका भी स्मार्ट और आधुनिक स्वरूप में बदलने की तैयारी में है। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक के दौरान जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को स्मार्ट और नागरिक केंद्रित बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में गौरव पथ, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, शहरी सुविधा केंद्र, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक आंगनबाड़ी, थीम आधारित पार्क, ईवी चार्जिंग स्टेशन, जलाशयों का पुनर्जीवन, सड़कों का सौंदर्यीकरण और ‘एक जिला-एक उत्पाद’ आधारित ढांचे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही मसौदा तैयार कर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।


बाजार में महिला शौचालयों की लंबे समय से चली आ रही है मांग

शहर के सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले खपरैल बाजार में कहीं भी शौचालय नहीं है। इस वजह से सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को होती है, अगर उन्हें जरूरत है तो इसके लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। कई बार महिला संगठनों ने इस बात को उठाया भी है कि खपरैल बाजार, मुख्य बाजार, सराफा बाजार आदि स्थानों पर शौचालय होने चाहिए। हालांकि शहर में दो पिंक शौचालय नगर पालिका ने बनवाए हुए हैं, लेकिन यह मुख्य बाजारों से अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर को मिलेगा स्मार्ट लुक, दोनों ओर चमकेंगी आकर्षक लैंप लाइटें

शहर की खूबसूरती और स्मार्ट लुक बढ़ाने के लिए नगर पालिका एक नई पहल करने जा रही है। हीरालाल धर्मशाला चौराहे से लेकर सदर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर लैंप वाली आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इसका बजट पास हो चुका है और करीब 50 लाख रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा।


शासन की मंशा के अनुसार शहर को स्मार्ट और विकसित किया जाएगा। शौचालय, वाईफाई जैसी सुविधाओं के लिए सर्वे कर ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां इनकी अधिक आवश्यकता होगी। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed