{"_id":"57769cc44f1c1bd04979a9f4","slug":"now-even-halt-halt-intercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाल्ट पर भी रुकेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाल्ट पर भी रुकेगी इंटरसिटी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे का निर्णय
मैलानी और सीतापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर अब हाल्ट पर भी रुकेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो एक जुलाई से लागू भी हो गए हैं। जिससे हाल्ट पर उतरने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
अब तक सीतापुर और मैलानी के बीच चलने वाली 52241 एवं 52242 फास्ट पैसेंजर ट्रेन हाल्टों पर नही रुकती थीं। 52241 फास्ट पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर से सीतापुर के लिए दोपहर 1.15 पर और मैलानी के लिए दोपहर 1.45 पर रवाना होती है। इससे यहां पर उतरनेे वाले यात्रियों को असुविधा होती थी। इस कारण हाल्ट पर उतरने के लिए यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था। पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्रियों को कई कई घंटे लखीमपुर स्टेशन पर बिताने पड़ते थे। लेकिन एक जुलाई से सेंक्च्युरी सहित अन्य छह ट्रेनों के बंद किए जाने का निर्णय लेने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर ट्रेन को हाल्ट पर भी रोके जाने के निर्देश देते हुए इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी है। इससे अब यह ट्रेन भल्लिया, कादीपुर सानी, परसेहरामाल हाल्ट पर भी रुकेगी। इस संबंध में रेलवे कंट्रोल ने भी सभी स्टेशन मास्टरों को अपने यहां से इस ट्रेन के समय हाल्टों के टिकट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
यात्रियों में बना रहा संशय
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एक जुलाई से सेंक्च्युरी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को बंद कर दिया गया। जिससे 30 जून को पलिया जाने के बाद सेंक्च्युरी एक्सप्रेस वहीं पर खड़ी हो गई और एक जुलाई की सुबह सीतापुर के लिए नही चली लेकिन लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री सीतापुर तक इससे जाने के लिए शुक्रवार की सुबह जाने के लिए स्टेशन पर जा पहुंचे लेकिन इस दौरान टिकट विंडों बंद मिलने पर जब इन लोगों ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया तो उन्होंने ट्रेन के बंद हो जाने की बात बताई। जिससे यात्री मायूस होकर अपने घरों को लौट गए।