फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now applications for admission in IGNOU will be accepted till 31st

Lakhimpur Kheri News: अब 31 तक होंगे इग्नू में प्रवेश के लिए आवेदन

Sun, 17 Aug 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now applications for admission in IGNOU will be accepted till 31st
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी काॅलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र में बीए, बीकाॅम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास और छह माह के विभिन्न रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय डिप्लोमा जैसे-आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश जारी हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इग्नू में वे भी छात्र प्रवेश ले सकते हैं, जिनके इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से कम अंक हैं या इंटर प्राइवेट से किया है या गैप किया हो। छात्रों को पाठ्य सामग्री (पुस्तकें) इग्नू द्वारा निशुल्क प्रदान की जाएंगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को बीए, बीकॉम में न्यूनतम शुल्क में प्रवेश प्राप्त है। पाठ्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed