{"_id":"64a85162b1fd7071ed09eeea","slug":"now-a-pair-of-tigers-seen-near-indira-nagar-village-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-809-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब इंदिरा नगर गांव के पास दिखा बाघ का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब इंदिरा नगर गांव के पास दिखा बाघ का जोड़ा
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के निकट शुक्रवार को खेतों में बाघ का एक जोड़ा विचरण करते देखा गया। आबादी के पास बाघों को देखकर ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीण सुबह जब खेतों की तरफ गए तो बाघों को टहलते देख उल्टे पांव गांव लौट आए। उन्होंने दूसरे ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और निगरानी में लग गई। इसके अलावा मैलानी रेंज की जटपुरा जंगल बीट से सटे ढाका, हरदुआ गांव समेत बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघों को लगातार देखा जा रहा है।
हालांकि अभी तक इन बाघों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन दहशत के कारण ग्रामीणों का खेतों में जाना बंद है। किसानों की खेती-बाड़ी के काम ठप पड़े हैं। बाघों के डर से किसान धान रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इंदिरा नगर गांव के पास दो बाघों की मौजूदगी की सूचना मिली है। इनकी निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- अनिल कुमार, प्रभारी रेंजर, मैलानी रेंज