फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice to nine house owners for claiming pond land

Lakhimpur Kheri News: तालाब की जमीन बताकर नौ मकान मालिकों को नोटिस

Mon, 15 Jun 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Notice to nine house owners for claiming pond land
नगर पंचायत से मिली नोटिस को दिखाते हुए महिला। संवाद
खीरी टाउन। नगर पंचायत ने मोहल्ला शेख सराय और पट्टी रामदास के करीब नौ लोगों को नोटिस जारी कर गाटा संख्या 318/0.267 हेक्टेयर भूमि को तालाब की जमीन बताते हुए अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा है। नोटिस में 15 दिन के भीतर अतिक्रमण न हटाने पर नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नोटिस साबरुन, सरताज, अकरम, रिजवान, जलालुद्दीन, भुन्नी, शर्वरी, रेहना समेत अन्य लोगों को जारी की गई है। नगर पंचायत का कहना है कि तालाब दर्ज भूमि पर मकान बनाकर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

मकान मालिकों का कहना है कि उन्होंने 10-12 वर्ष पहले प्लॉट खरीदकर बैनामा कराया था और उसके बाद मकान बनवाए। उन्हें प्रधानमंत्री आवास, पानी, गैस कनेक्शन समेत अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिली हैं। उनका कहना है कि यदि भूमि पर कब्जा अवैध था तो सरकारी योजनाओं का लाभ और अन्य सुविधाएं कैसे दी गईं। अकरम ने कहा कि यदि यह तालाब की भूमि थी तो इसे पाटने से पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि न्यायालय के आदेशों के तहत तालाबों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed