{"_id":"9b278672ed12af75d99036e0e7d08815","slug":"not-tolerate-cow-slaughter-hindu-society-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 23 Aug 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी प्राची रविवार की सुबह औरंगाबाद पहुंची, जहां उन्होंने सिद्धेश्वरी देवी मंदिर के विवाद की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर आकर कार्यकर्ताओं के साथ राधाकृष्ण खत्री धर्मशाला में बैठक की। वे सोमवार को मढ़ियाघाट पहुंचकर गोरक्षा का संकल्प दिलाएंगी।
यहां शहर के राधा कृष्ण खत्री धर्मशाला में साध्वी प्राची ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि भारत जैसी पवित्र भूमि पर गोहत्या हिंदू समाज का अपमान है। हिंदू समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा इसका शुभारंभ लखीमपुर से होगा। यहां महंत रामदास ने गोशाला के लिए एक एकड़ भूमि देने की घोषणा की और गायें बेचने से हिंदुओं को मना किया। उन्होंने कहा यदि आप गाय की सेवा नहीं कर सकते तो गाय गोशाला को दान कर दें। उन्होंने गोमूत्र से बनने वाली औषधियों के बारे में भी जानकारी दी। यहां विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष रामसेवक शर्मा, विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र, बृजेश पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मैगलगंज। साध्वी प्राची शनिवार की रात औरंगाबाद निवासी श्यामकिशोर तिवारी के आवास पर रात 12 बजे पहुंची। साध्वी प्राची ने बताया मढ़ियाघाट स्थित गोशाला में गायों की स्थिति बहुत ही दयनीय एवं चिंताजनक है। उन्होंने बताया सोमवार को वह मढ़ियाघाट पहुंचेंगी जहां गोशाला पहुंचकर हिंदू समाज के लोगों को गोरक्षा का संकल्प दिलाएंगी। साध्वी ने समस्त हिंदू संगठनों एवं हिंदुओं का आह्वान करते हुए कहा कि समय से कार्यक्रम में पहुंचकर गोरक्षा के लिए संकल्प लें। इस अवसर पर सोनू वाजपेयी, गौरव अवस्थी, महेश पांडे, कान्हा गुप्ता, सुधीर तिवारी, रवि गुप्ता, सोमू मिश्रा, रामपाल तिवारी, सोनू शुक्ला, दीपक अवस्थी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।