{"_id":"5833287a4f1c1b9c28b3a0be","slug":"not-so-much-cash-in-the-bank-somewhere-long-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बैंक में कैश नहीं तो कहीं लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बैंक में कैश नहीं तो कहीं लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे की पीएनबी शाखा में कैश आने का हुआ घंटों इंतजार, लोगों को हुई परेशानी
नोट बंदी के 13वें दिन भी बैंकों की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। वजह थी, अधिकतर बैंकों में कैश नहीं पहुंच पाना। इससे सोमवार को एक बार फिर लोग परेशान दिखे। बैंकों में भीड़ नजर आई। उधर पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की रजागंज शाखा में सुबह से ही कैश नहीं था, जिससे लाइन में खड़े लोग इंतजार करते रहे। नौ बजे से लगी लाइन में लोगों को तीन बजे तक इंतजार करना पड़ा। तीन बजे जब कैश आया, तब भुगतान शुरू हो सका। इससे कुछ लोगों को छह घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि भुगतान देर से आने के कारण दिक्कत हुई। वहीं अधिकतर एटीएम कैश लेस होने से लोग परेशान दिखे। जहां कैश मिला, वहीं लंबी लाइन लग गई। शहर में एसबीआई, एचडीएफसी, डीसीबी और एक्सिस बैंक के एटीएम ने लोगों का साथ दिया, फिर भी कैश खत्म होने पर कुछ लोगों के हाथ मायूसी लगी। प्रस्तुत है अलग-अलग एटीएम की स्थिति:
समय: 11.50 बजे
डाकघर, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
सुबह से ही एटीएम कैश लैस रहा, जिससे यहां उम्मीद लेकर आने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
समय: 12.15 बजे
इलाहाबाद बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम से भी सोमवार को पैसा नहीं निकल सका। इससे यहां से भी लोगों को मायूसी हाथ लगी।
समय: 12.45 बजे
एसबीआई एटीएम, निकट नौरंगाबाद चौराहा।
नौरंगाबाद चौराहे के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से भुगतान होता रहा, जिससे यहां सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही।
समय: 12.40 बजे
एचडीएफसी बैंक एटीएम।
कोतवाली सदर के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक की के एटीएम में भी लोगों ने कैश निकाला। यहां भी दिनभर लोग लाइन में लगे रहे।
ये एटीएम रहे कैशलेस
शहर के शाहपुरा कोठी चौराहा स्थित एक्सिस बैंक, रोडवेज बस अड्डे के पास लगा आईडीबीआई का एटीएम दोपहर में ही कैश लैस हो गया। इससे इन एटीएम पर पैसा निकालने आने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
बैंकों में कम नहीं हो रही भीड़
मैलानी। बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। कैश डालते ही स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर लाइन लग गई और दो घंटे में ही एटीएम खाली हो गया।
लोगों की दिनचर्या बदली
गोला गोकर्णनाथ। नोटबंदी से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। लाइन में लगने से अब लोगों की दिन की शुरुआत होने लगी है। बैंकों में करेंसी की कमी बरकरार है। सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करेंसी की कमी के कारण एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी आदि बैंकों में घंटों लाइन में लगने के बाद भी परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
सूरज निकलने से पहले आए थे एटीएम पर
गोला गोकर्णनाथ। मिल परिसर में एसबीआई के एटीएम के बाहर खड़े सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूजा पांडे, सतनाम सिंह, स्वरूपनरायन आदि ने बताया कि वह लोग सुबह सूर्य निकलने से पहले ही एटीएम के बाहर खड़े हो गए। दोपहर बाद तक एटीएम का शटर नहीं उठा और न ही बैंक बैंक कर्मियों ने कोई जानकारी दी।
बेटी का तिलक लेकर जाना है, लेकिन नहीं मिला रुपया
गोला गोकर्णनाथ। एसबीआई में मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त सींच पर्यवेक्षक छैलबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें बेटी का तिलक लेकर रमियाबेहड़ जाना है। खाते में रुपया होते हुए भी बैंक से रुपया न निकलने पर उन्हें बेटी के तिलक की तैयारी करने में समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने शादी कार्ड और जरूरी प्रपत्र दिखाते हुए कहा कि वह कई बार बैंक आ चुके हैं, किंतु रुपयों का भुगतान नहीं हो पाया है और दो दिन बाद बेटी की बारात भी आनी है।
सर्वर डॉउन होने से बाधित रहा बैंकिंग कार्य
ममरी। बैंकों में सर्वर डॉउन होने से एक बजे तक बैंकिंग कार्य बाधित रहा। गुस्साए खातेदारों ने गनेशपुर बैंक के बाहर हंगामा किया। सरदार गुरपीत सिंह, रामदयाल आदि का कहना था कि रुपये निकालने के लिए वह कई दिनों से लाइन में खड़े हैं फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। भीड़ ने बैंक प्रबंधक पर पक्षपात का आरोप लगाया। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने पहले बैंक प्रबंधक से जानकारी ली फिर हंगामा कर रहे खातेदारों को सर्वर डॉउन होने की जानकारी देकर शांत किया।
रुपये निकलने आई नेत्रहीन वृद्धा
ममरी। इलाहाबाद बैंक में पौत्र के साथ खाते से रुपये निकालने पहुंची त्रिलोकपुर निवासी 80 वर्षीय नेत्रहीन वृद्धा को भी भीड़ में धक्का मुक्की का सामना परना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने भीड़ को व्यवस्थित कर वृद्धा को बैंक के अंदर पहुंचाया। बैंक के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
बैंकों से निराश लौटे लोग
तिकुनियां। बैंकों में कैश न होने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। किसान नेता रज्जाक खां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है कैश न होने के चलते यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने मजबूरी जताई गई है।