फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not interested in dealing with malnutrition officers

कुपोषण से निपटने में अफसरों की रुचि नहीं

Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Not interested in dealing with malnutrition officers
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
पांच जिला स्तरीय अफसर बैठक से रहे गायब, नोटिस
विज्ञापन

मेडिकल अफसर और सीडीपीओ को भी नोटिस

राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में कुपोषण के खिलाफ जारी जंग में अफसर रुचि नहीं ले रहे हैं। डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें पांच जिला स्तरीय अफसर अनुपस्थित रहे। जबकि चार अधिकारियों ने सूचना ही नहीं दी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 

कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में कुपोषण से निपटने के लिए गांवों में किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मितौली और बिजुआ की सीडीपीओ शारदा वर्मा और नंदलाल अनुपस्थित पाए गए। जबकि जिला स्तरीय अधिकारियों में सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा पीके राय, जिला आबकारी अधिकारी अतुल श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी और पीओ नेडा अनुपस्थित मिले। वहीं बांकेगंज, पलिया के एमओआईसी को सूचना न देने के लिए फटकार लगाई गई। डीएम ने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। डीएम आकाशदीप ने कहा कि सभी अधिकारी राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए हुए ग्राम सभाओं का नियमानुसार समय से निरीक्षण करें। ग्राम सभा गोद लेने वाले समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपनी निरीक्षण आख्या समय से निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि यदि किसी को इस कार्य में कठिनाई आए तो वे किसी भी कार्यदिवस में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। बैठक में संबंधित एमओआईसी से पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराए गए अतिकुपोषित बच्चों के बारे मे जानकारी ली और डाटा फीडिंग की प्रगति के बारे में जाना। शत प्रतिशत डाटा फीडिंग कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कार्य में हीलाहवाली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर और ग्राम प्रधानों के संयुक्त खाते खोलने के बारे में भी समीक्षा की गई। डीपीओ अखिलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रत्येक माह के बुधवार और शनिवार को एक हजार की आबादी वाले गांवों में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (बीएचएनडी) का आयोजन स्वास्थ्य उपकेंद्र, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में किया जाएगा। इस दिवस में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व पर जांच, वजन, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श सुविधाएं दी जाएंगी। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर सामंजस्य बनाते हुए कार्य करें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल, सीएमओ अरुण कुमार, बीएसए संजय शुक्ला, डीएसओ राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed