फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No trace of the young man who drowned in the pool of Tikona bridge

Lakhimpur Kheri News: तिकोना पुल के कुंड में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
No trace of the young man who drowned in the pool of Tikona bridge
मझगईं में कुंड में लापता हुआ कलीमुद‌दीन।
मझगईं। तिकोना पुल के कुंड में डूबे 20 वर्षीय कलीमुद्दीन का दूसरे दिन शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। युवक की तलाश में बाढ़ राहत दल के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी लगी रही।
विज्ञापन


मझगईं निवासी इस्लामुद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र कलीमुद्दीन शनिवार शाम पांच बजे तिकोना पुल के नीचे मछली पकड़ रहा था। इस दौरान पानी में गिरकर लापता हो गया। उसकी चप्पलें पानी में उतरा रही थीं और कपड़े भी वहीं पर रखे हुए थे।
विज्ञापन

अंदेशा लगाया जा रहा था कि उसको मगरमच्छ कुंड में खींचकर ले गया होगा। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एनडीआरएफ टीम के साथ बाढ़ राहत दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्टीमर की मदद से कलीमुद्दीन की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को ही राहत दल को सूचना दे दी गई थी, लेकिन राहत बचाव दल अगले दिन 11 बजे के बाद पहुंचा। इस पर ग्रामीणों ने रोष भी जताया। हालांकि रविवार को पूरे दिन तलाश करने के बाद भी लापता कलीमुद्दीन का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि आधा दर्जन गोताखोरों को और बुलाया गया है, उनको भी लगाया जाएगा और लापता कलीमुद्दीन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed