फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   no tourest in the dudhva due to strike

दुधवा में पसरा है सन्नाटा, बैरंग लौट रहे सैलानी

Sun, 07 Feb 2016 06:37 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sun, 07 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
no tourest in the dudhva due to strike
दुधवा में कर्मियों के आंदोलन के चलते सन्नाटा पसर गया है और रिसेप्शन सूना पड़ा है। आंदोलन की खबर दूर तक फैल चुकी है, इससे सैलानियों का यहां आना तकरीबन बंद सा है और जो इक्का दुक्का आ भी रहे हैं, वह बैरंग वापस हो जा रहे हैं। कैंटीन में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिप्सियां दूर बंद खड़ी हैं। रविवार को दुधवा के जिप्सी चालक, नेचर गाइड, दैनिक कर्मी और फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन ने रविवार को पार्क परिसर में एकत्र होकर डीएम के विरोध में नारेबाजी की। फेडरेशन के उपाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि मांग है कि डीएम को निलंबित किया जाए और ऐसा नहीं किया गया तो वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। कहा कि मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन और बढ़ता जाएगा। कर्मियों ने कहा कि शासन को अब मामले को गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि प्रांतीय पदाधिकारी जल्द ही यहां आएंगे और आंदोलन को गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed