फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No scratch on the bike, young man dies under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: बाइक पर खरोंच नहीं, युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
No scratch on the bike, young man dies under suspicious circumstances
मृतक प्रिंस उर्फ़ टिंकू। फाइल फोटो
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा पुल मोड़ के पास रविवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे मिला, जबकि मौके पर मौजूद बाइक पर खरोंच तक नहीं थी।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर भी दुर्घटना जैसा कोई गंभीर घाव नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साथ मौजूद युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बरबंडा निवासी प्रिंस उर्फ टिंकू रविवार देर शाम मोहल्ला सिंगहिया निवासी अपने दोस्त अमन के साथ बाइक से भीरा की तरफ जा रहा था। शारदा पुल मोड़ के पास कथित तौर पर वे दुर्घटना के शिकार हो गए। किसी राहगीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिंस का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, वह पूरी तरह बेदाग थी और उस पर रगड़ तक नहीं लगी थी। वहीं, मृतक प्रिंस के सीने पर हल्की चोट के अलावा शरीर पर घिसटने या गंभीर चोट के निशान नहीं थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि अगर टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की जान चली गई तो बाइक पर खरोंच कैसे नहीं आई।

पुलिस देर रात ही साथी अमन को कोतवाली ले आई। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed