फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No railings, no slabs on open drains... only danger

Lakhimpur Kheri News: खुले नालों पर न रेलिंग, न स्लैब... सिर्फ खतरा

Wed, 05 Aug 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
No railings, no slabs on open drains... only danger
भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में खुले पड़े गहरे नालों पर न रेलिंग है, न स्लैब और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। बरसात में पानी भरने के बाद इनकी गहराई का अंदाजा लगाना और मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

निघासन के भेड़ौरी गांव में दो वर्षीय मासूम शुभ की खुले नाले में डूबने से मौत हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले के अन्य खतरनाक नालों की तस्वीर नहीं बदली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर खुले नाले अब भी लोगों की जान पर खतरा बने हुए हैं, जबकि जिम्मेदार विभागों की ओर से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर के डीसी रोड पर स्थित बड़ा और गहरा नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां कई राहगीर, बाइक सवार और बच्चे हादसों का शिकार हो चुके हैं। बरसात में नाले का किनारा और पानी का बहाव दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षा रेलिंग लगाने का काम अब तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की नहर पटरी भी दुर्घटनाओं का संवेदनशील क्षेत्र बनी हुई है। डॉन बॉस्को स्कूल के पास मोड़, गुरु नानक स्कूल के आगे और पटेल नगर के आसपास कई बार लोग नहर में गिर चुके हैं। स्थानीय नागरिक वर्षों से इन स्थानों पर मजबूत रेलिंग या सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।
----------
गांवों में भी जोखिम बरकरार
खतरा केवल शहर तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और जलनिकासी के लिए बने कई नाले खुले पड़े हैं। बरसात में इनमें तेज बहाव होने से बच्चों और पशुओं के गिरने का खतरा बना रहता है। निघासन के भेड़ौरी गांव के अलावा बेलरायां-कड़िया मार्ग पर भी बड़ा और गहरा नाला बिना सुरक्षा व्यवस्था के खुला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, जांच और कार्रवाई का भरोसा देकर लौट जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। न तो खतरनाक स्थानों का सर्वे कराया जाता है और न ही उन्हें सुरक्षित बनाने की कोई ठोस योजना लागू होती है।

----------------
पलिया में भी सड़क किनारे खुला है जानलेवा नाला
पलियाकलां। शहर के बाइपास रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास खुला और जर्जर नाला राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। नाले की दीवारें टूट चुकी हैं और ऊपर सुरक्षा के लिए कोई स्लैब नहीं बचा है। सड़क किनारे खुले इस गहरे नाले से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से किसी अनहोनी से पहले सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

भिड़ौरी गांव में सत्यकिशोर के घर के सामने खुला पड़ा नाला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed