{"_id":"65a0328e6a4c51b276013f3b","slug":"no-postal-order-in-post-office-since-last-three-months-applicant-worried-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12767-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डाकघर में तीन माह से पोस्टल ऑर्डर नहीं, आवेदक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डाकघर में तीन माह से पोस्टल ऑर्डर नहीं, आवेदक परेशान
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के प्रधान डाकघर में करीब तीन माह से पोस्टल ऑर्डर नहीं है। जिससे आवेदक परेशान हो रहे हैं।
सरकारी नौकरियों, शिक्षा, संस्थागत आवेदनों, आरटीआई आदि में पोस्टल ऑर्डर की आवश्यकता होती है। किसी भी संस्था में शुल्क चुकाने के लिए पोस्टल ऑर्डर को डीडी के रूप में उपयोग किया जाता है। डाकघर में पोस्टल ऑर्डर लेने पहुंचे मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि कई दिनों से लोग पोस्टल ऑर्डर के लिए डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं।
यहां तक की लखीमपुर में भी पोस्टल ऑर्डर नहीं है। उधर, पोस्ट मास्टर राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि करीब 3 महीने से पोस्टल ऑर्डर नहीं है। सबसे अधिक जरूरत ₹10, ₹20 और ₹50 के पोस्टल ऑर्डर की होती है। हालांकि ₹100 का पोस्टल ऑर्डर उपलब्ध है। इंडेंट भेजा है। संवाद