फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "No land acreage, production will have to increase '

‘जमीन का रकबा नहीं, उत्पादन बढ़ाना होगा’

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गुलरिया।
अमर उजाला ब्यूरो-गुलरिया। Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
"No land acreage, production will have to increase '
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
गोष्ठी में बोले उप गन्ना आयुक्त, गुलरिया क्षेत्र में किया गन्ना सर्वे कार्य
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त शेरबहादुर यादव ने गुलरिया चीनी मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौैरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर गन्ना मूल्य भुगतान के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उप गन्ना आयुक्त ने खेत में जाकर गन्ना सर्वे के बारे में गहनता से जांच की। गांव में गोष्ठी कर किसानों को उन्नति तरीके से खेती करने के गुर भी बताए।

सबसे पहले उप गन्ना आयुक्त अपनी टीम के साथ बिजुआ निवासी किसान नारायण वाजपेयी के खेत पर पहुंचे। वहां चल रहे गन्ना सर्वे कार्य को देखा और फीडिंग के हिसाब से खेत की नाप कराई। किसान द्वारा भरे गए घोषणा पत्र की जांच की, वह सही निकला। इसके बाद खेत में बोई गई गन्ने की प्रजाति तथा बोने की विधि तथा सहफसली खेती के बारे में भी किसान से जानकारी ली। इसके बाद शंकरपुर के प्रगतिशील किसान गोपालराम मौर्य के खेत में खड़ी गन्ना फसल को देखा। गन्ने की अच्छी पैदावार देखकर उत्साहित उप गन्ना आयुक्त ने गोपालराम से गन्ने की खेती के बारे मे पूछा। तो उसने बताया कि खेत में रासायनिक खाद या कीटनाशक का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया, सिर्फ गोबर की खाद डाली है। ट्रेंच विधि से गन्ना बोने के बाद सहफसल के तौर पर आलू तथा धनिया बोया था, जिससे एक एकड़ में 90 क्विंटल आलू, तीन क्विंटल धनिया प्राप्त हुई है। इससे गन्ने की लागत निकल आई। लौकहा निवासी बाबूलाल, प्रधान चरनपाल सिंह सोढ़ी के खेतों का भी निरीक्षण किया। चरनपाल सिंह के यहां उप गन्ना आयुक्त ने गोष्ठी में कहा कि जमीन का रकबा बढाया नहीं जा सकता, उत्पादन बढ़ाना होगा। उन्होंने गन्ने का संपूर्ण सर्वे कराने तथा अगेती किस्म का गन्ना बोने के साथ सहफसली खेती करने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, गन्ना विकास समिति भीरा के चेयरमैन आलोक मिश्रा, सचिव रंजय कुमार जायसवाल, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधकरामेंद्र त्यागी, सहायक गन्ना प्रबंधक प्रवीन शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed