फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   no kirosin

42 गांवों को दिसंबर में नहीं मिल पाया मिट्टी का तेल

Sat, 03 Jan 2015 06:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Jan 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
no kirosin
दिसंबर माह में एचपीसीएल के अमौसी डिपो के ड्राई रहने से ईसानगर और धौरहरा ब्लाकों के 42 गांवों में मिट्टी के तेल का वितरण नहीं हो सका। इसके चलते इन गांवों मिट्टी के तेल के लिए किल्लत बनी रही। 
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि 84 किलोलीटर मिट्टी का तेल कम मिलने से यह स्थिति पैदा हुई है। इसमें ब्लाक ईसानगर के वितरक मोबीन अहमद को 60 किलोलीटर और धौरहरा के निगम ऑयल ट्रेडर्स को 24 किलोलीटर मिट्टी का तेल नहीं मिल पाया है। इससे 42 गांवों के केरोसिन का कोटा लैप्स हो गया।
विज्ञापन

डीएसओ ने यह भी बताया कि मिट्टी के तेल के थोक विक्रेता और मिट्टी के तेल के ब्लाक वितरकों के कमीशन में बढ़ोतरी किए जाने से विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के तेल की दरों में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दरें डिपो से दूरी के आधार पर तय की गई हैं। इसके अनुसार लखीमपुर, बिजुआ और निघासन मेें 16.45 रुपया प्रति लीटर, गोला, बांकेगंज और मितौली में 16.20 रुपया प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है। इसी तरह मोहम्मदी और मैगलगंज के लिए 16.5 रुपया प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है।
इसी तरह बेलरायां में 16.75 रुपया, पलिया में 16.45, पलिया में 16.45 और 17.25 रुपया प्रतिलीटर की दर तय की गई है। यह दरें ग्रामीण क्षेत्र की हैं जबकि शहरी क्षेत्र की दरें ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा 05 पैसा प्रति लीटर कम है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों से कहा है कि वे निर्धारित दर पर ही मिट्टी के तेल का वितरण करें। अधिक मूल्य लेने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।

केरोसिन की कालाबाजारी में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। मिट्टी के तेल की कालाबाजारी के आरोप में कुंभी ब्लाक के बस्तौली गांव के कोटेदार देवकुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बस्तौली के कोटेदार देवकुमार ने वितरक के यहां से उठान करने के बाद 1170 लीटर मिट्टी का तेल कालाबाजार में बेच दिया। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने मोहम्मदी कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed