{"_id":"692f260994ed8c4db00fe8d0","slug":"no-irregularities-will-be-allowed-in-the-upcoming-elections-om-prakash-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-162522-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी चुनाव में नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी चुनाव में नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी : ओमप्रकाश
Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी में आयोजित गोष्ठी में मंचासीन गृहमंत्री व अन्य अतिथि। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश में मंगलवार को सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के गृहमंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने कहा कि जेन जी आंदोलन के दौरान लूटे गए हथियार और फरार कैदियों के चलते आगामी चुनाव में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। निर्वाचन निष्पक्ष व भयरहित माहौल में ठीक समय पर ही संपन्न होगा।
सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार के आंतरिक मामला व कानून मंत्रालय के द्वारा आयोजित सुरक्षा गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए आर्याल ने कहा कि सरकार की मुख्य रूप से जिम्मेदारी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना व सुशासन कायम करना है। चुनाव निष्पक्ष होगा और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न भी कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सभी कड़ी सुरक्षा संयत्र के इंतजाम किए हैं। फरार 4552 कैदियों व हथियारों को बरामद करने का प्रयास भी जारी है।
कार्यक्रम को सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह व आंतरिक मामला व कानून मंत्री हीरा सिंह सार्की ने भी संबोधित किया। यहां गृह निजी सचिव रामेश्वर दंगाल, पुलिस आईजी दान बहादुर कार्की, एपीएफ आईजी राजू आर्याल, राष्ट्रीय अनुसंधान निदेशक टेकेंद्र कार्की, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के मुख्य निदेशक टेकेंद्र कार्की, कैलाली डीएम हीरालाल रेगमी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
सुक्खा बंदरगाह का जायजा लेकर दिए दिशा-निर्देश
धनगढ़ी(नेपाल)। नेपाल के कंचनपुर जिले की सीमा पर स्थित दोदोधरा चांदनी में भारत सरकार के सहयोग से सुक्खा बंदरगाह का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण को लेकर भारतीय निर्माण कंपनी को 2 अरब 54 करोड़ 31 लाख का ठेका दिया गया है, जिसके तीन साल में पूरा करने की समय सीमा तय कर ठेका दिया गया था। नेपाल के गृहमंत्री ओमप्रकाश ने निर्माणाधीन सुक्खा बंदरगाह निर्माण स्थल क्षेत्र का निरीक्षण किया। ठेकेदार व इंजीनियरों को दिशा-निर्देश भी दिए। गृहमंत्री के साथ ही गृह निजी सचिव परशुराम पोखरेल, नेपाल एपीएफ आईजी राजू आर्याल समेत डीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद