फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No hope of sugarcane payment even during the festive season

Lakhimpur Kheri News: त्योहारी सीजन में भी गन्ना भुगतान की उम्मीद नहीं

Thu, 02 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
No hope of sugarcane payment even during the festive season
लखीमपुर खीरी। त्योहारी सीजन चल रहा है फिर भी किसानों को गन्ना भुगतान मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। बकाया भुगतान कब मिलेगा यह भी कुछ पता नहीं। ऐसे में बजाज चीनी मिल से जुड़े किसानों के त्योहार फीके होने वाले हैं।
विज्ञापन

जनपद की तीनों मिलों पर किसानों का 473.03 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। जनपद की नौ चीनी मिलें गन्ना खरीद करती हैं। बजाज को छोड़कर सात चीनी मिलों ने शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

सिर्फ बजाज की पलिया, गोला गोकर्णनाथ और खंभारखेड़ा चीनी मिलों पर करोड़ों रुपया बकाया है। चीनी मिलवार भुगतान का आंकड़ा देखे तो सबसे ज्यादा गोला चीनी मिल पर 191.54 करोड़ रुपये बकाया है। गोला ने इस सत्र में 506.82 करोड़ का गन्ना खरीदा था, जिसमें अब तक 315.28 करोड़ का यानी 62.21 प्रतिशत भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया पर 153.79 करोड़ का बकाया है। पलिया ने 327.20 करोड़ का गन्ना खरीदा, जिसके सापेक्ष 173.41 करोड़ यानी 53 प्रतिशत का भुगतान कर दिया। खंभारखेड़ा पर 127.70 करोड़ रुपये बकाया है। खंभारखेड़ा ने 346.10 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था, जिसके सापेक्ष 218.40 करोड़ यानी 63.10 प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मिल पर दबाव बनाया जा रहा है। दिवाली से पहले भी कुछ भुगतान करने की बात चीनी मिलों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed