{"_id":"589340c54f1c1b9c35e80604","slug":"no-electricity-no-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिजली नहीं, तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिजली नहीं, तो वोट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बहिष्कार का एलान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बिजली की रोशनी से महरूम हैं खीरी के घोसियाना वासी
बिजली की रोशनी से महरूम खीरी कस्बे के मोहल्ला घोसियाना (जिंसी) के लोगों का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। मोहल्ला वासियों ने बिजली सप्लाई न मिलने पर मतदान बहिष्कार का एलान करते हुए सड़क पर बिजली नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया।
अब तक बिजली सप्लाई न मिलने से आहत मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सत्तर साल बाद भी मोहल्ले में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। मोहल्लावासियों ने बिजली विभाग पर सौतेलेपन का आरोप लगाया। सभासद मकसूद अली ने बताया कि कुछ साल पहले मोहल्ले में बिजली के खंभे खड़े करके लाइन लाइन बिछाई गई थी और सप्लाई के लिए ट्रायल भी हुआ था, लेकिन उसके बाद आज तक बिजली सप्लाई नहीं मिली। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नेता आकर विकास का ख्वाब दिखा कर चले जाते है और इसके बाद फिर इधर मुड़ कर नहीं देखते , इसलिए मोहल्ले के लोगों ने वोट न करने का एलान किया है।
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा का कहना है कि यह मोहल्ला रेलवे लाइन के पार है, लाइन बिछाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से ट्रायल हुआ था, लेकिन यहां के लोग शहरी फीडर से जोड़ने जिद कर रहे हैं और आचार संहिता लगने से कुछ दिन ही पहले चेयरमैन ने प्रस्ताव दिया था, रेल विभाग की अनुमति के बाद ही सप्लाई दी जा सकेगी।