फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No disclosure even after seven days, IG reached the spot

Lakhimpur Kheri News: सात दिन बाद भी खुलासा नहीं, आईजी पहुंचे घटनास्थल पर

Thu, 24 Oct 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
No disclosure even after seven days, IG reached the spot
नीमगांव क्षेत्र में हुई घटना के बाद मौका मुआयना करते आईजी प्रशांत कुमार। स्रोत- पुलिस मीडिया से
सिकंदराबाद। नीमगांव में गोली मारकर युवक को घायल कर महिला से जेवर लूटने के मामले में सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बुधवार को आईजी ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले बृहस्पतिवार को थाना हरगांव के भदेवा निवासी सुमित अपनी पत्नी के साथ फरधान क्षेत्र के गांव रत्नापुर स्थित ससुराल जा रहा था। नीमगांव थाना क्षेत्र में किशुनपुर गांव के पास बाइक तीन बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद जेवर लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने सुमित को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटना के खुलासे के लिए मितौली सर्किल के अलावा कई अन्य थानों की दस टीमें लगाई हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बुधवार को आईजी प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव-गांव अपराधी चिह्नित कर पूछताछ कर शीघ्र घटना के खुलासे के निर्देश दिए। उनके साथ एएसपी नैपाल सिंह, सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह और थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा मौजूद रहीं। हालांकि पुलिस की टीमों ने कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है और दिन रात चेकिंग का दावा कर रही है।


----------------------
मितौली की घटना का भी खुलासा नहीं
मितौली। करीब 13 दिन पहले तमंचा दिखाकर दंपती से जेवर लूट के मामले में भी बुधवार को आईजी ने मौका मुआयना किया। अल्लीपुर गांव निवासी अजय पाल 11 अक्टूबर को दोपहर क्षेत्र के ही गांव धनीपुर में अपनी ससुराल गया था। लौटते वक्त शाम पांच बजे कैमीभूड़ गांव के आगे तेंदुआ मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पत्नी के जेवर लूट लिए थे। घटना के 13 वें दिन आईजी प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed