फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No bench in school...children sitting on sackcloth

Lakhimpur Kheri News: स्कूल में बेंच नहीं... टाट-पट्टी पर बैठे बच्चे

Tue, 02 Jul 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
No bench in school...children sitting on sackcloth
प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में जमीन में बैठकर पढ़ते बच्चे-संवाद
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूल सोमवार की सुबह आठ बजे खुल गए। पहले दिन बच्चों की संंख्या न के बराबर रही। स्कूलों में बेहतर साफ सफाई नहीं दिखाई दी। शौचालय गंदे मिले। शहरी क्षेत्र में स्कूल समय से खुले, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों का ताला देर से खुला। शिक्षकों ने बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। हालांकि कई स्कूलों में बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ा। कक्षा एक और दो के बच्चों ने पुरानी किताबों से पढ़ाई की।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल खुले, लेकिन उपस्थित उम्मीद से कम रही है। शहर के सदर विद्यालय में पंजीकृत 143 बच्चों में से महज 55 बच्चे ही उपस्थित रहे। यहां पर बच्चों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई, जबकि शौचालय काफी गंदा था। शौचालय गंदा होने की वजह से बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद की दशा काफी खराब है। यहां पर केवल 30 बच्चे ही मौजूद रहे, जबकि शिक्षामित्र स्कूल खुलने के कुछ देर बाद ही चली गईं। विद्यालय में कर्मचारी ने बताया कि शिक्षामित्र बिंदु की तबीयत खराब हो गई, इस पर वह चली गईं। यहां पर बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं दिखाई दी रंगोली
बच्चों का आकर्षण विद्यालय के प्रति बढ़े, इसके लिए एक जुलाई को परिषदीय विद्यालयों को गुब्बारों, रंगोली से सजाया जाना था। बच्चों को टीका लगाने के साथ ही एमडीएम में खीर परोसी जानी थी। एमडीएम में खीर तो आई लेकिन पड़ताल के दौरान स्कूलों में कहीं भी कोई सजावट नहीं दिखाई दी। विभागीय अधिकारी बच्चों के भव्य स्वागत का दावा कर रहे हैं।
बीएसए ने स्कूल का किया निरीक्षण
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय रतसिया का निरीक्षण किया। उन्होंने नव प्रवेशित बच्चों को तिलककर माला पहनाई। बीएसए विद्यालय की सभी कक्षाओं में गए और बच्चों से मिले बातचीत की। स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ बच्चों से कराया। उन्होंने सभी बच्चों से नियमित विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। बीईओ बेहजम देवेश राय, प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्रा तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

डीएम को अपने बीच पाकर नौनिहाल हुए निहाल
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर में स्वागत उत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। नौनिहालों को टॉफियां दी गईं। डीएम को अपने बीच पाकर नौनिहाल निहाल हो गए। डीएम ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का विद्यालय और विद्यालय के अध्यापकों के प्रति जुड़ाव होगा। विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन गतिविधियों में सक्रियता एवं रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed