फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NK Tinna visits gourifenta border areas

आईजी के निर्देश पर द्वितीय सेनानायक ने किया बॉर्डर का निरीक्षण  

Mon, 17 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
NK Tinna visits gourifenta border areas
indian army
सीमा पर तैनात चौकी के जवानों को दिए दिशा-निर्देश      
विज्ञापन

सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत के आईजी के निर्देश पर द्वितीय सेनानायक ने भारत-नेपाल की गौरीफंटा सीमा के साथ ही कंपनी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा चौकी पर तैनात जवानों से प्रभावी ढंग से ड्यूटी किए जाने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं।   सीमांत रानीखेत के द्वितीय सेनानायक एनके टिन्ना औचक रूप से बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने एसएसबी के कंपनी मुख्यालय गौरीफंटा का निरीक्षण किया व भारत-नेपाल सीमा के चेक पोस्ट को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जवानों को भारत-नेपाल सीमा पर प्रभावी ड्यूटी करने के निर्देश दिया। कहा कि नेपाल हमारा वर्षों से पुराना मित्र राष्ट्र है और खुली सीमा होने के कारण हमारी चौकसी महत्वपूर्ण व निर्णायक हैं, इसीलिए संतुलित होकर जवान बॉर्डर पर ड्यूटी करें। उन्होंने सीमा पर तैनात शावकों से ड्यूटी लेने हेतु उनके हैंडलर को नए तरीकों से अवगत भी कराया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डॉ एसएम सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुुमार, सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सहित एसएसबी जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed