फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine thousand applications for 1165 Panchayat Assistant posts

1165 पंचायत सहायक पदों के लिए नौ हजार आए आवेदन

Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand applications for 1165 Panchayat Assistant posts
18 से 23 अगस्त तक ग्राम पंचायतों को भेजे जाएंगे आवेदन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मेरिट के आधार पर करेगी चयन की करेगी संस्तुति
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में 1165 पंचायत सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की समय अवधि मंगलवार को पूरी हो गई है। इस अवधि में 1165 पदों के सापेक्ष करीब नौ हजार युवाओं ने रोजगार की उम्मीद में आवेदन किए हैं। डीपीआरओ कार्यालय में जमा हुए आवेदन पत्रों को 18 से 23 अगस्त 2021 तक संबंधित ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा, जिसके बाद ग्राम पंचायतें मेरिट के आधार पर पंचायत सहायकों का चयन कर संस्तुति सहित प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति के पास भेजेंगे।

डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी करके छूटे हुए लोगों को 17 अगस्त तक आवेदन फार्म जमा करने का अवसर दिया गया। जिला स्तर पर डीपीआरओ कार्यालय, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में आवेदन पत्र जमा कराए गए हैं। निर्धारित समय अवधि में करीब नौ हजार आवेदन जमा हुए हैं। अब इन आवेदन पत्रों की ब्लॉक व ग्राम पंचायत वार छंटनी कर संबंधित ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतें मेरिट के आधार पर आवेदकों का चयन कर जिला स्तरीय समिति के पास 23 अगस्त 2021 तक भेजेंगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति शासनादेश के अनुरूप आवेदकों का फाइनल चयन करेगी। समिति में डीएम के अलावा सीडीओ और डीपीआरओ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया में खास-खास
= जिनके माता-पिता का निधन यदि कोविड-19 संक्रमण के कारण हुआ है तो उनको वरीयता दी जाएगी।
= उम्र 18 से 40 वर्ष तक नियमानुसार छूट।
= योग्यता 12वीं पास हो। चयन सूची ( मेरिट लिस्ट) कक्षा 10 व 12 के अंकों को जोड़कर बनेगी।
= ग्राम प्रधान जिस वर्ग से है उसी वर्ग का चयन किया जाएगा, जैसे यदि ग्राम प्रधान एससी महिला है, तो एससी महिला का ही चयन होगा।
= 18 अगस्त 2021 से 23 अगस्त 2021 तक आमंत्रित सभी आवेदन पत्रों की सूची ग्राम स्तर पर बनेगी।
= 24 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021 तक ग्राम पंचायत द्वारा श्रेष्ठता सूची बनाकर जिला स्तर को भेजी जाएगी।
= एक सितंबर 2021 से सात सितंबर 2021 तक डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति श्रेष्ठता सूची का परीक्षण कर संस्तुति करेगी।
= आठ सितंबर 2021 से 10 सितंबर 2021 के बीच नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed