फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " Nine hours in three steps If power cuts '

‘तीन चरणों में नौ घंटे हो बिजली की कटौती’

Sat, 18 Apr 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
" Nine hours in three steps If power cuts '
शहरी क्षेत्र लखीमपुर में रात के समय हो रही पांच घंटे की बिजली कटौती का शेड्यूल बदलने के लिए डीएम किंजल सिंह ने पहल की है। शेड्यूल में बदलाव के  लिए डीएम ने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है, साथ ही नए शेड्यूल की टाइमिंग भी सुझाई है। हालांकि नए बिजली शेड्यूल को अभी बदला नहीं गया है, लेकिन प्रबंध निदेशक की ओर से इसे स्वीकृति मिल गई तो शहरवासियों को दो के बजाए तीन चरणों में बिजली सप्लाई मिलेगी। अधिशाषी अभिंयता (विद्युत) के माध्यम से भेजे गए पत्र में डीएम किंजल सिंह ने जो शेड्यूल सुझाया है, उसके मुताबिक सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे, शाम चार बजे से छह बजे और रात आठ बजे से लेकर 11 बजे तक कटौती किए जाने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन

चालू रोस्टरिंग के मुताबिक शहर में दो चरणों सुबह सात से 11 बजे और रात 11 से चार बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल है। हालांकि बिजली अधिकारियों का कहना है कि नया शेड्यूल लागू होने के बाद भले ही कटौती तीन चरणों में हो, लेकिन कटौती नौ घंटे की जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा रोस्टरिंग से हो रही दिक्कत
लखीमपुर में बिजली सप्लाई के लिए चालू रोस्टरिंग से लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं। रात में पांच घंटे तक कटौती किए जाने और मच्छरों की भरमार से लोगों की नींद हराम हो गई है। वहीं सुबह के समय हो रही चार घंटे की कटौती से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली समस्या के लिए बना कंट्रोल रूम
शहरवासियों की बिजली समस्या को देखते हुए नई बस्ती उपकेंद्र पर कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम के 05872-272301 पर फोन करने पर आपकी शिकायत दर्ज की जाएगी तो वहां से संबंधित बिजली गैंग को इस बाबत बताया जाएगा। जिसके बाद फाल्ट दूर कर सप्लाई बहाल की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि बिजली कटौती के नए शेड्यूल को लेकर डीएम की ओर से प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा गया है। पत्र में तीन चरणों में बिजली कटौती करने का प्रस्ताव है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है।
बिजली का रोस्टर न बदलने से परेशानी
तिकुनियां।
कस्बे के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से बीते एक माह से चल रहे रोस्टर में बदलाव किए जाने की मांग की है। रोस्टर में दिन की बिजली आठ घंटे किए जाने की मांग तराई किसान संघ ने विभाग के अधिशाषी अधिकारी से की है।

कस्बे मेंरात 11 बजे बिजली आती है और सुबह चार बजे चली जाती है। इसके बाद सुबह छह बजे आने के बाद 11 बजे चली जाती है। इसके विपरीत उपभोक्ता दिन में बिजली का रोस्टर आठ घंटे किए जाने की मांग कर रहे हैं, जिससे बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे सुचारू रूप से चल सकें। वहीं रात में करीब आठ घंटे बिजली दिए जाने की मांग उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिशाषी अधिकारी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed