फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine accused of murder of Umesh Verma arrested in Salempur

Lakhimpur Kheri News: सलेमपुर में उमेश वर्मा की हत्या के नौ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nine accused of murder of Umesh Verma arrested in Salempur
हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी। पुलिस
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा सलेमपुर निवासी उमेश वर्मा हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लकड़ी का बल्ला बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया मंगलवार को पुलिस ने सुबह सभी को बड़ी नहर हरिहरपुर के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया आशीष भारती का प्रेम प्रसंग मृतक उमेश वर्मा की चचेरी साली से चल रहा था। इसका विरोध करने पर उमेश की पीटकर हत्या कर देने का जुर्म आशीष व साथियों ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवाद की वजह बनी महिला गांव आई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी जूली वर्मा की तहरीर पर गांव के ही आशीष भारती समेत उसके चार परिवार जनों एवं छह अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया गिरफ्तार होने वालों में आशीष भारती, अतुल भारती, अक्षत भारती, रामपाल भारती, निवासी नगरा सलेमपुर, आयुष वर्मा उर्फ जस्सी व शैलेंद्र वर्मा निवासी छतौनिया, अवनीश कुमार निवासी दुलारेपुर ग्रंट नंबर 10 थाना मैलानी, सुहेल खां निवासी वीरेंद्र नगर गोला व मुजाहिद आलम निवासी ग्राम दतेली शामिल हैं।


प्रेस और हिंदू संगठन का लोगो लगी कारों से गए थे हमलावर

उमेश वर्मा हत्याकांड में प्रयुक्त की गईं दो कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एक कार पर प्रेस तो दूसरी पर बजरंग दल गोला लिखा हुआ है। बजरंग दल लिखी कार की नंबर प्लेट भी आधी टूटी हुई है, जो किसी साजिश की ओर इशारा करती है। इतना ही नहीं एक कार में सायरन लगा है। प्रेस और धार्मिक लोगो लगी कारें होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed