फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nil cash in the atm

सभी एटीएम में कैश निल

Fri, 03 Apr 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Nil cash in the atm
लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से शहर के किसी भी एटीएम में कैश नहीं है। शुक्रवार को लोग पैसा निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ते रहे लेकिन कहीं कैश नहीं मिला। शहर में अस्पताल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर लंबी लाइन लगी थी। केवल उसी एटीएम में कैश था, लेकिन वहां भी दोपहर बाद कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के समापन पर 31 मार्च को बैंकोें में लेनदेन बंद रहा। एक अप्रैल को क्लोजिंग के कारण बैंक  बंद रहे। दो अप्रैल को महावीर जयंती और तीन मार्च को गुड-फ्राइडे का अवकाश रहा। इन चार दिनों में जो पैसा एटीएम में था खत्म हो गया। शुक्रवार को अधिकतर एटीएम में कैश निल का बोर्ड टांग दिया गया। जिला सहकारी बैंक समेत कई एटीएम पर तो शटर डाउन कर दिए गए थे। कुछ एटीएम पर में कोई सूचना बोर्ड तो नहीं था लेकिन वहां कैश नहीं निकल रहा था। बैंक बंद रहने और एटीएम पर कैश निल होने से बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को आधे दिन ही बैंक का कामकाज होगा। इसके चलते शनिवार को बैंकों में भीड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed