फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan won in men's kabaddi, Ramiyabehad in women's

Lakhimpur Kheri News: पुरुष कबड्डी में निघासन, महिला में रमियाबेहड़ जीता

Thu, 16 Oct 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nighasan won in men's kabaddi, Ramiyabehad in women's
​​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत की ओर से बृहस्पतिवार को लालपुर स्टेडियम में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कबड्डी में अंतिम चरण में निघासन टीम ने लखीमपुर को हराकर विजेता का खिताब जीता। महिला कबड्डी में रमियाबेहड़ विजेता और नकहा टीम उपविजेता रही। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नकहा, रमियाबेहड़, गोला, मोहम्मदी और लखीमपुर ब्लॉक के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक में योगेश गुप्त, बिपिनेश मिश्र, अरुण वर्मा, रमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, गुरुनानक खेल अकादमी के प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, अशोक तोलानी, चिकित्सक वीर बहादुर धुरिया, भारतीय योग संस्थान जिला मंत्री शिवराम वर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed