फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nigasn block cut 33 thousand voters

निघासन ब्लाक में कट गए 33 हजार मतदाता

Tue, 18 Aug 2015 12:25 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nigasn block cut 33 thousand voters
अनन्तिम सूची प्रकाशन के बाद जिले में 313865 मतदाताओं का नाम कटने के बाद पुनरीक्षण के कार्य में लगे बीएलओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए है, इनमें गलत तरीके से सूची में दर्ज किए गए 33 हजार वोटर निघासन ब्लाक में कम किए गए हैं। इसके बाद पसगवां और गोला में भी 25 से 26 हजार वोटरों के नाम काट दिए गए हैं। वहीं जिले में 95672 वोटरों का नाम संशोधित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10154 वोटरों के नाम पसगवां ब्लाक में संशोधित किए गए हैं।
विज्ञापन

सूची की समीक्षा के दौरान यह पाया गया था कि पुनरीक्षण के दौरान सूची से मृत व्यक्तियों का नाम नहीं काटा गया बल्कि सूची में फर्जी वोटर के नाम दर्ज कर दिए गए थे जिसके कारण ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या अचानक बढ़ गई थी। चुनाव प्रक्रिया में लगे एक अधिकारी का कहना है कि शायद राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा में पिछली सूची से कहीं अधिक मतदाता संख्या मिलने के कारण अनन्तिम प्रकाशन में भी देरी हुई है। अनन्तिम सूची में किसी एक ब्लाक में नहीं बल्कि जिले के हर ब्लाक में फर्जी वोटरों की लंबी-चौड़ी संख्या दर्ज है। सबसे ज्यादा निघासन ब्लाक फिर पसगवां और गोला में फर्जी वोटर मिले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अवलोकन के बाद अब इन नामों को सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि अनन्तिम सूची का प्रकाशन होने के बाद 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। इस दौरान आपत्तियां आने पर उनकी भी जांच की जाएंगी। जिसके बाद ही अंतिम सृूची का प्रकाशन किया जाएगा।
इन ब्लाकों में काटे गए फर्जी मतदाता
ब्लाक                वोटर
निघासन              33257
पसगवां               27195
गोला                 26083
मितौली               25048
बेहजम               24345
पलिया                24190
लखीमपुर             22760
बिजुआ               21581
रमियाबेहड़            21095
ईसानगर               20075
मोहम्मदी              19673
बांकेगंज               15743
नकहा                  11461
फूलबेहड़               10929
धौरहरा                 10430
मतदाता सूची का प्रकाशन न होने से ग्रामीण परेशान
मोहम्मदी।
ब्लाक क्षेत्र के गांव पटना के तमाम वाशिंदों ने एसडीएम से शिकायत की है कि उनकी ग्राम सभा में बीएलओ मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं कर रहा है, जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। आदेश गिरि, सुरेश, रामरतन, सुनील, रामसिंह, देवेंद्र, तुलसीराम, विवेक, अरूण, सुधीर, रमाकांत आदि ने अमर उजाला को बताया कि बीएलओ मतदाता सूची प्रकाशन नहीं कर रहें हैं जिससे दावा और आपत्ति करने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत बीएलओ शिक्षामित्र सर्वजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा की सूची बनाई है जबकि राम पंचायत की सूची प्रेरकों को दी गई है। जब प्रेरक से बात करनी चाही तो घंटी जाने के बाद भी उन्होंने वार्ता नहीं की।
निर्वाचन नामावली में मनमानी पर बिफरे लोग
लखीमपुर खीरी।
अनन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बीएलओ और ब्लाककर्मियों की लापरवाही सामने आने लगी है। पलिया ब्लाक के ग्राम मझगईं के लोगों ने ब्लाककर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर सात से 15 तक का कोई सर्वे प्रपत्र जिला स्तर नहीं भेजा गया, जिसकी वजह से इन वार्डों में मतदाताओं के विलोपन और परिवर्धन (नाम बढ़ाने और मृतकों का नाम काटने) नहीं हुआ है। जिसके सैंकड़ों मतदाताओं का नाम सूची से ही गायब है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पिछले दिनों मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इसके बाद बीएलओ द्वारा सारे प्रपत्र ब्लाक पलिया में जमा करा दिए गए। मझगई ग्राम पंचायत में 15 वार्ड हैं। आरोप है कि ब्लाककर्मियों ने एक से छह नंबर वार्ड तक का सर्वे प्रपत्र जिला स्तर पर भेज दिए गए, लेकिन वार्ड सात से 15 नंबर वार्ड तक का कोई सर्वे प्रपत्र जिला स्तर पर नहीं भेजा गया। जिससे इन वार्डों में विलोपन औ परिवर्धन नहीं हो पाया। इस कारण सैंकड़ों मतदाताओं का नाम सूची से गायब हो गया है। एडीएम को ज्ञापन देकर गांव के रामचंद्र, श्रीप्रकाश, बलराम, जसराम, राधेश्याम आदि लोगों ने बताया कि इस संबंध में जब ब्लाक कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया तथा नए फार्म फिर से देकर उन्हें भरने को कहा। लोगों का कहना है कि बीएलओ द्वारा जमा कराए गए प्रपत्र अभी भी ब्लाक में ही रखे हुए हैं। लोगों ने एडीएम से मतदाता सूची में विलोपन और परिवर्धन कराने की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed