{"_id":"6941b62643139f33a803f3f0","slug":"next-testimony-in-tikunia-violence-case-on-20th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-163751-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा मामले में अगली गवाही 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा मामले में अगली गवाही 20 को
Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। इनमें रेडियोलाजिस्ट डाॅ. वीके वर्मा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये पेश हुए, जबकि निघासन सीएचसी के डाॅ. अनिल कुमार ने अदालती कक्ष में उपस्थित होकर अपनी गवाही दर्ज कराई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।
अभियोजन पक्ष की ओर से तीन अक्तूबर, 2021 को हुई हिंसक वारदात को साबित करने के लिए चोटिल चश्मदीद की चोटों की पुष्टि कराने के लिए डाॅ. वीके वर्मा को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में पेश किया गया।
यहां डाॅ. वीके वर्मा ने बताया कि शमशेर बहादुर को घायल हालत में पेश किया गया था। उनकी चोटों के परीक्षण के साथ ही एक्स-रे कराने की रिपोर्ट दी गई थी। एक्स-रे में उनके हाथ में फ्रेक्चर पाया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की ओर से जिरह पूरी होने के बाद अगले गवाह को पेश करने के लिए कहा गया, तो अभियोजन ने निघासन सीएचसी में तैनात रहे चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल कुमार को अदालत में पेश किया। उन्होंने भी घायल गवाहों के बारे में अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तरीख मुकर्रर की है।