{"_id":"68adf88b1c5d7fd80c0c23f8","slug":"next-hearing-of-tikunia-violence-cross-case-on-24th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154186-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस की अगली सुनवाई 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस की अगली सुनवाई 24 को
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस मामले में एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में मंगलवार को डॉ. अखिलेश कुमार ने अपने बयान दर्ज कराए, जिनसे बचाव पक्ष की ओर से जिरह पूरी कर ली गई है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि तय करते हुए नए गवाह को पेश करने का आदेश दिया है।
अभियोजन की ओर से प्रदर्शन के बीच हिंसा करने के आरोप को साबित करने के लिए डॉ. अखिलेश कुमार को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनके पास इस घटना में घायल आशीष पांडेय को इलाज और चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए लाया गया था। इसके बाद एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार की थी। आशीष पांडेय के उंगली सहित कई जगह फैक्चर पाया गया था।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने लंबी जिरह करते हुए विधिक चिकित्सा से जुड़े कई सवाल पूछे। जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने 24 सितंबर की तिथि नियत की है। इसमें उन्होंने अगला गवाह पेश करने के लिए अभियोजन पक्ष को आदेशित किया है।