फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Newborns' breathing is in trouble... there is no CPAP machine in the SNCU unit

Lakhimpur Kheri News: सांसत में नवजातों की सांस... एसएनसीयू यूनिट में सीपेप मशीन ही नहीं

Fri, 26 Sep 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:39 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के जिला महिला अस्पताल में समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल के लिए जरूरी सीपेप मशीन नहीं है। इस कारण नवजातों को लखनऊ रेफर करना पड़ता है, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती है।

विज्ञापन
Newborns' breathing is in trouble... there is no CPAP machine in the SNCU unit
जिला महिला अस्पताल में बनी एसएनसीयू यूनिट। संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों की जान सांसत में है। यहां बनीं स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में शिशुओं को जीवनदान देने वाली इस यूनिट में सीपेप (कंटिन्युअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीन ही नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई नवजातों को जरूरी समय पर इलाज नहीं मिल पाता। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में उनकी जान सांसत में पड़ जाती है। 50 बेड की क्षमता वाले जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 25-30 प्रसव होते हैं। हर माह की बात करें तो इनमें से तकरीबन 15-20 नवजातों को सांस लेने में मदद के लिए एसएनसीयू वार्ड में सीपेप की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

12 बेड का बना एसएनसीयू वार्ड पर पहले से ही क्षमता से अधिक भार है। वहीं, सीपेप मशीन नहीं होने से डॉक्टरों को बच्चों को लखनऊ रेफर करना पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीपेप की कमी से नवजात को अस्पताल से बाहर निकालने में भी खतरा बना रहता है। पहले से ही कमजोर बच्चों को लखनऊ या अन्य अस्पताल भेजने पर संक्रमण व मौसम सहित दूरी जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल इलाज जटिल हो जाता है, बल्कि शिशु की मृत्यु दर भी बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
एसएनसीयू में सीपेप की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। मशीनें मिलते ही लोगों का राहत मिलेगी।


डॉ. अमित कुमार गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed