{"_id":"5fe8d08e8ebc3e3c57149480","slug":"new-year-eve-lakhimpur-news-bly431693874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से बेखबर लोग नए साल के जश्न की तैयारी में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ से बेखबर लोग नए साल के जश्न की तैयारी में लगे
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोरोना के खतरे से अंजान बिना मास्क के जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में वर्ष 2020 की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, जिसके साथ ही नव वर्ष 2021 के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित भी है। कुछ जगहों पर नए साल के स्वागत में जश्न और पार्टी की तैयारियां हैं, तो वहीं बाजार में दुकानों को सजाने की तैयारी हो रही है। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप के खतरे को देखते हुए लोग अभी सतर्क नहीं हुए है, जबकि ब्रिटेन से आए यात्रियों में कई लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है और सामूहिक आयोजनों में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
जनपद में औसतन आठ से 10 कोरोना संक्रमित के नए मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। वहीं प्रशासन की ढिलाई के चलते लोग मास्क और हैंड सैनिटाइजर से दूरी बनाने लगे हैं। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैैं। ऐसे में नए साल के जश्न में कोरोना का नया स्ट्रेन वायरस कहर बरपा सकता है, जिसको लेकर शासन ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नए साल पर कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सामूहिक कार्यक्रम/पार्टी को लेकर पहले से लागू नियम लागू रहेंगे। परिसर की क्षमता के मुताबिक अधिकतम 100 लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर और मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।