फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New twist in young man's death by poisoning, mother accuses daughter-in-law

Lakhimpur Kheri News: जहर खाकर युवक की मौत में नया मोड़, मां ने बहू पक्ष पर लगाए आरोप

Mon, 30 Mar 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
New twist in young man's death by poisoning, mother accuses daughter-in-law
निघासन। गांव चखरा में युवक सामीन की जहर खाने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले जहां मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, वहीं अब मृतक की मां ने बहू और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव चखरा निवासी खैरूननिशा पत्नी मुस्ताक अली ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र सामीन की शादी पढुआ थाना क्षेत्र के पडुखिया मजरा गौरिया निवासी शबनम के साथ हुई थी। दोनों का 11 माह का पुत्र मोहम्मद अयान है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, नवंबर 2025 में बच्चा बीमार था, उसी दौरान शबनम मायके जाने की जिद करने लगी और मना करने के बावजूद बीमार बच्चे को छोड़कर चली गई। इसके बाद सामीन कई बार उसे लेने गया, लेकिन वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 24 मार्च को जब सामीन पत्नी को लेने ससुराल गया तो वहां शबनम, उसके पिता, मां और चाचा ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
मृतक की मां का कहना है कि इस घटना से आहत होकर सामीन ने 25 मार्च को घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ओयल ले जाया गया, जहां शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।
इससे पहले मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के कारण मामला पेचीदा हो गया है।

कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed