फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New session starts today, children will get halwa-kheer

Lakhimpur Kheri News: नवीन सत्र आज से, बच्चों को मिलेगा हलवा-खीर

Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
New session starts today, children will get halwa-kheer
लखीमपुर खीरी। आज पहली अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत होने जा रही है। स्कूल आने वाले कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को नई किताबों की सौगात दी जाएगी। वहीं इस दिन मध्याह्न भोजन में बच्चों को हलवा और खीर खाने में दी जाएगी। विभाग ने किताबों की खेप बीआरसी से स्कूलों पर पहुंचा दी है। बताया जा रहा कि एक अप्रैल मंगलवार को अंकपत्र वितरण के साथ ही नई किताबों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े, इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को लजीज हलवा और खीर परोसी जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल व एक जुलाई से दो चरणों में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया जाएगा। स्कूलों को सत्र के पहले दिन फूल-रंगोली, गुब्बारों से सजाया जाएगा। वहीं स्कूल आने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। वहीं मिड-डे-मील में हलवा-खीर आदि पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण बढ़ें, इसको लेकर निकाली जाएगी प्रभात फेरी
बता दें कि मौजूदा समय में जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर 15 दिन का अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन, होर्डिंग, बैनर, हैंडबिल और वाल राइटिंग कराई जाएगी, वहीं गांवों और कस्बों में रैली व प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।
बीएसए ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें अभिभावकों और स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रभावशाली लोगों के जरिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन करते हुए उनके शत-प्रतिशत स्कूल में नामांकन कराने पर जोर दिया जाएगा।


कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को अगले हफ्ते मिल सकती हैं किताबें

परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से लेकर तीन तक में पंजीकृत विद्यार्थियों को अभी किताबें नहीं मिल पाएंगी। इस बार एक से लेकर तीन तक में भी एनसीईआरटी की किताबें लागू होनी हैं। विभागीय अधिकारी का कहना है कि देर से टेंडर होने की वजह से किताबें अभी शासन की ओर से नहीं मिल पाईं हैं। अगले सप्ताह तक किताबें आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed