फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal's Home Minister inspected the border and Geta Hospital.

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के गृहमंत्री ने बाॅर्डर और गेटा अस्पताल का किया निरीक्षण

Mon, 01 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nepal's Home Minister inspected the border and Geta Hospital.
धनगढ़ी-नेपाल के गेटा अस्पताल का जायजा लेते नेपाल के गृहमंत्री। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी में मंगलवार को होने वाली प्रदेश स्तरीय सुरक्षा गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने सोमवार को गौरीफंटा बाॅर्डर का निरीक्षण किया। बाॅर्डर पर तैनात एपीएफ व भारतीय एसएसबी के अधिकारियों संग वार्ता की। इसके बाद उन्होंने धनगढ़ी में गेटा अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार की ओर से धनगढ़ी में प्रदेश सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल और उनके साथ नेपाल के एपीएफ के महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की आदि की टीम धनगढ़ी विमान स्थल पर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पहले गेटा स्थित शहीद दशरथ चंद स्वास्थ्य विज्ञान विश्व विद्यालय व गेटा अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने अस्पताल के सूचना अधिकारी नैन सिंह कार्की से अस्पताल में तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

इसके बाद गृहमंत्री ने गौरीफंटा बाॅर्डर पर पहुंचकर मानव तस्करी को रोकने के लिए तैनात एनजीओ की पोस्ट पर पहुंचकर कार्यकर्ता से नेपाल से भारत को जाने वाली नेपाली युवतियों की इंट्री के बारे में पूछा। एपीएफ की बाॅर्डर आउटपोस्ट का भी जायजा लिया। नोमैंस लैंड तक जाते-जाते बाॅर्डर पर स्थित भारत व नेपाल के कार्यालयों के बारे में जानकारी ली। गौरीफंटा बाॅर्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट विशनदास गुप्ता से सुरक्षा संबंधी वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव रामेश्वर दयाल, आईजी दान बहादुर कार्की समेत नेपाल के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed