{"_id":"69161ee69ed37d74790ae993","slug":"nepals-elephants-split-into-two-herds-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-161000-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दो झुंडों में बंटे नेपाल के हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दो झुंडों में बंटे नेपाल के हाथी
Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से छह दिन पहले दुधवा जंगल पहुंचे हाथी अब दो अलग-अलग झुंडों में बंट गए हैं। इसमें एक दल सोनारीपुर से गुजरी मैलानी-तिकुनियां रेल लाइन पारकर दक्षिण सोनारीपुर जंगल में पहुंच गया। वहीं दूसरा दल बेलरायां रेंज की ओर चला गया।
नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से 35 हाथियों का झुंड पांच दिन पहले दुधवा के जंगल में पहुंच गया था। चार दिन तक जंगल में आराम करने के बाद बुधवार शाम यह दो झुंडों में बंटकर मैलानी-तिकुनियां रेल लाइन पारकर अलग-अलग जंगलों में पहुंचे। इसमें से एक दल दक्षिण सोनारीपुर तो वहीं दूसरा झुंड बेलरायां जंगल की ओर कूच कर गया। इस बीच इन हाथियों ने जंगल में जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में लगी तार फेंसिंग तोड़ी और कई पेड़ उखाड़ कर फेंक दिए। निगरानी टीमों के खदेड़ने पर हाथी जंगल में खड़ी घास में छिप गए। निगरानी टीमों के मुताबिक बृहस्पतिवार हाथियों की लोकेशन दक्षिण सोनारीपुर रेंज में मिली है।
दुधवा पार्क के उप- निदेशक जगदीश आर ने बताया कि हाथियों के एक दल की सूचना दक्षिण सोनारीपुर जंगल में मिली है। वन कर्मियों की टीमें गठित कर लगातार निगरानी कराई जा रही है। टीमें हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इनकी संख्या बढ़ने के साथ ही निगरानी टीमें भी बढ़ाई गई हैं।