फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalis returning from India are continuously getting corona infected

Lakhimpur Kheri News: भारत से लौटने वाले नेपाली लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित

Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nepalis returning from India are continuously getting corona infected
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय शहरों से स्वदेश लौट रहे नेपाली नागरिकों के लिए धनगढ़ी व गड्ढा चौकी समेत प्रदेश के चार नाकाओं पर कोरोना परीक्षण करने के लिए हेल्थ डेस्क बनाई है, जहां पर रोजाना कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


धनगढ़ी के प्रादेशिक स्वास्थ्य आपातकालीन कार्य संचालन केंद्र के हेमराज जोशी ने बताया कि कैलाली जिले की धनगढ़ी/गौरीफंटा, कंचनपुर जिले गड्ढ़ा चैकी/बनवसा, बेतड़ी जिला के झूलाघाट और दार्चुला जिले के पुल घाट नाका पर हेल्थ डेस्क बनाई गई है, जहां पर भारत के महानगरों से नेपाल आने वाले नेपाली लोगों का कोरोना एंटीजन परीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कुल 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी के कोरोना के लक्षण की जांच के लिए काठमांडू में सैंपल भेजे गए हैं। आठ दिनों में 16 लोगों में कोरोना के संक्रमण मिलने से भारतीय महानगरों से लौटने वाले नेपाली लोगों की भारतीय नाकाओं पर कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। नाकाओं पर बनी हेल्थ डेस्क पर कोविड किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed