{"_id":"660717867cc3f62b070d3a69","slug":"nepali-youth-turned-dudhwa-forest-into-a-drug-den-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116905-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली युवाओं ने दुधवा के जंगल को बनाया नशे का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली युवाओं ने दुधवा के जंगल को बनाया नशे का अड्डा
विज्ञापन
लखीमपुर/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ने पर युवक-युवतियां नशा करने के लिए सीमा पार दुधवा के जंगल को ठिकाना बना रहे हैं। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के बावजूद नेपाली युवक-युवतियां नशा करने जंगल में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी चार युवक-युवतियां दुधवा के जंगल में नशा करते पकड़े गए हैं।
युवक-युवतियां गौरीफंटा बॉर्डर के रास्ते दुधवा के जंगल पहुंचते हैं और दिनभर नशा करने के बाद वापस नेपाल लौट जाते हैं। इन दिनों ब्राउन शुगर की तस्करी खासी बढ़ी है। सीमा से लगे नेपाल में कैलाली व कंचनपुर जिलों में पुलिस ने धरपकड़ का सख्त अभियान चलाया है। इसी के चलते रोज तीन चार युवक-युवतियां ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं के साथ पकड़े जा रहे हैं। पकड़े जाने के डर से कुछ नेपाली युवक युवतियां पलिया क्षेत्र के दुधवा के जंगल में आकर नशा करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बनगवां मंडी में फड़ लगाकर बेचा जा रही ब्राउन शुगर
गौरीफंटा की बनगवां मंडी में लगे फड़ पर धड़ल्ले से ब्राउन शुगर बेची जा रही है। नेपाली युवक-युवतियां मंडी में जाकर फड़ दुकानदारों से ब्राउन शुगर खरीद कर जंगल में जाकर नशा करते हैं। थारू क्षेत्र की बनगवां और सूड़ा मंडी सहित थारू गांव में ब्राउन शुगर तस्करों के अड्डे बन गए हैं। सीमा पर दोनों ओर भारी मात्रा में सुरक्षा एजेंसियां तैनात होने के बावजूद थारू गांवों से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री व तस्करी धड़ल्ले से जारी है। सूत्र बताते हैं कि पलिया में बैठे सौदागरों से ब्राउन शुगर 1200 से 1500 रुपये प्रति ग्राम में खरीदकर उक्त मंडियों में 3500 से 4000 नेपाली यानी 2200 से 2500 भारतीय मुद्रा में प्रति ग्राम के हिसाब से बेची जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बॉर्डर से सटे गांवों व आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जाती है। ऐसे में यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु या नशे का सामान पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मामले की जांच कराकर बार्डर पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी।
- नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी, लखीमपुर
10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि गश्ती व अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम करने का कार्य पुलिस कर रही है। खजुरिया चौकी प्रभारी संजीव तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नानक सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी टिल्ला नंबर चार, वमनपुर भागीरथी थाना हजारा पीलीभीत को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद