{"_id":"629f968d238c3a5e0d27a8d1","slug":"nepali-woman-injured-in-guldar-attack-lakhimpur-news-bly4874105105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले में नेपाली महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले में नेपाली महिला जख्मी
विज्ञापन
पिंजड़े में कैद गुलदार।
गुलदार को पकड़कर बर्दिया पार्क के घने जंगल में छोड़ा गया
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे कैलाली जिले के घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के लठुवा जंगल में सुबह घास काटने गई एक नेपाली महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
नेपाल के कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के लठुवा जंगल में वार्ड नंबर आठ निवासी विश्ना बोहरा (54) घास काटने गई थीं। इस दौरान घात लगाए बैठे एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए वनकर्मियों और पुलिस ने घोड़ाघोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, गुलदार के हिंसक होने की सूचना पर बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क की एक टीम ने उसको पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जंगल में घेराबंदी करके गुलदार को पकड़ा गया है। डिवीजन वन कार्यालय पहलवानपुर के प्रमुख गोकुल रिजाल ने बताया कि गुलदार को पकड़कर बर्दिया पार्क के घने जंगल में छोड़ा गया है।