{"_id":"5e5425b98ebc3ef3863ca2e5","slug":"nepali-woman-arrest-with-indian-currency-lakhimpur-news-bly397233987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख भारतीय करेंसी के साथ नेपाली महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन लाख भारतीय करेंसी के साथ नेपाली महिला को पकड़ा
विज्ञापन
गौरीफंटा। नेपाल से गौरीफंटा जा रही एक नेपाली महिला को बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की महिला विंग ने चेकिंग के दौरान सवा तीन लाख भारतीय करेंसी के साथ दबोच लिया। जिसे सीजर बना कर पलिया कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। नेपाल से आने पर मात्र 25 हजार रुपये ही लाने की छूट है।
एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट हरवंश सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अभया यादव को सूचना मिली कि धनगढ़ी से गौरीफंटा के बनगवां बाजार की ओर एक महिला भारतीय करेंसी लेकर जा रही है। सुबह 10 बजे से ही एसएसबी ने बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी। एसएसबी की महिला विंग सब इंस्पेक्टर मनीषा, अनीता कुमार, माया आदि ने एक महिला को चेकिंग के लिए रोका। जिसके पास से भारतीय करेंसी बरामद हुई। महिला ने अपना नाम कलावती भट्ट निवासी गोदावरी नेपाल बताया। बताया कि वह भारतीय व नेपाली करेंसी बदलने यानी सटाई का काम करती है। बरामद भारतीय करेंसी में पांच सौ के 350 नोट और दो हजार के 75 नोट मिलाकर कुल तीन लाख 25 हजार रुपये बरामद हुए। एसएसबी ने करेंसी का सीजर बनाकर पकड़ी गई महिला को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि एक तरफ तो नेपाल में पांच सौ व दो हजार के भारतीय नोट प्रतिबंधित हैं। साथ ही बॉर्डर से कुल 25 हजार रुपये की भारतीय करेंसी लाने की ही छूट है।