फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali labourers held hostage were freed

Lakhimpur Kheri News: बंधक बनाए गए नेपाली मजदूरों को कराया मुक्त

Fri, 27 Jun 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nepali labourers held hostage were freed
नेपाल की गड्ढा चौकी से वापस नेपाल लौटते कामदार। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। अच्छा रोजगार देने का लालच देकर उत्तराखंड के रुद्रपुर व काशीपुर में ले जाकर बंधक बनाए गए 57 नेपाली मजदूर मुक्त कराकर लिए गए।
विज्ञापन


कंचनपुर जिले के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि विगत माह कैलाली व डोटी जिले से 11, दांग, बांके, चितवन, सुनसरी, पांचथर, ताप्लेझुंग, स्यांगझा, धादींग्ध, सर्लाही, रूकुम, बान्गलूंग, रूपन्देही जिलों से ये मजदूर गए थे। इसमें ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 22 व काशीपुर शहर में 35 लोगों को ले जाकर बंधक बनाकर रख दिया गया था।

सूचना मिलने पर नेपाली दूतावास दिल्ली की अगुवाई में नागरिक संस्था किन नेपाल किन इंडिया ने विभिन्न संस्थाओं व नेपाली पुलिस के अलावा भारतीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर मुक्त करा लिया गया, जिन्हें बसों के जरिये कंचनपुर जिले के गड्ढा चौकी सीमा से नेपाल लाया गया। सीमा पर लाने पर कंचनपुर डीएम लक्ष्मण ढकाल व सुदूर पश्चिम प्रदेश डीआईजी डंबर बहादुर विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने नेपाली युवकों से मुलाकात की। साथ ही उनको घरों तक भेजवाने की व्यवस्था भी कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed