फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nepali gandon nain sailaempur jangal main dera dala

नेपाली गैंडों ने सलेमपुर जंगल में डाला डेरा

Tue, 03 Feb 2015 11:14 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
nepali gandon nain sailaempur jangal main dera dala
नेपाल के वर्दिया सेंक्च्युरी से रास्ता भटककर भारत के सीमावर्ती जंगलों में पांच दिन पहले पहुंचे गैंडों ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग की सलेमपुर बीट में डेरा डाल रखा है। जंगल में मौजूद गैंडे रात के वक्त किसानों की फसलें तबाह कर रहे हैं। इन गैंडा की आमद से किसान बुरी तरह दहशत में हैं। वे खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में पांच दिन पहले तीन गैंडे नेपाल की वर्दिया सेंक्च्युरी से रास्ता भटकर आबादी के निकट पहुंच गए। नेपाल के जंगल से आए यह गैंडे जंगल के सीमावर्ती गांव ग्रंट नंबर 3, इंदिरा नगर में खेतों में खड़ी गेहूं फसल में उत्पात मचा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल को बर्बाद कर चुके हैं। खेतों की रखवाली करने वाले चौकीदारों रंजीत सिंह, कलक्टर आदि ने बताया कि शाम ढलते ही यह गैंडे जंगल से निकलकर गेहूं फसल को चर डालते है। उधर इस संबध में दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक वीके सिंह ने बताया कि भारत के जंगलो में पहुंचे नेपाली गैंडों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की ताकीद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed