फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese youth caught with Indian currency notes worth lakhs

Lakhimpur Kheri News: लाखों के भारतीय नोटों के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

Fri, 13 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth caught with Indian currency notes worth lakhs
गौरीफंटा। दिल्ली से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक के पास से गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने लाखों रुपये की भारतीय करेंसी बरामद की है। इसके बाद पूछताछ की गई। मामले में नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय करेंसी के साथ एसएसबी ने कस्टम को सीजर बनाकर युवक समेत उनके सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


एसएसबी 39वीं वाहिनी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट मनफूल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बॉर्डर की आउटपोस्ट गौरीफंटा पर उनके नेतृत्व में जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गौरीफंटा बस स्टैंड की ओर से टैक्सी नंबर की कार को बॉर्डर पर जाते देख रोककर तलाशी ली गई। इसमें सवार युवक के पास से नेपाल में प्रतिबंधित भारत के पांच-पांच सौ के 1008 नोट व कुल पांच लाख चार हजार रुपये भारतीय करेंसी बरामद की है।
विज्ञापन

युवक ने अपना नाम लाल प्रसाद जिसी निवासी जिला बाजुरा नेपाल बताया है। साथ ही युवक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में पिछले कई वर्षों से नौकरी करता है। काफी समय बाद अपने घर नेपाल लौट रहा था। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसको यह नहीं पता था कि इतनी मोटी रकम बॉर्डर से ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कस्टम के अधिकारियों को बुलाकर एसएसबी ने सीजर बनाकर करेंसी समेत युवक को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
---पहले भी सामने आ चुके हैं मामले-----
इससे पूर्व 13 मार्च को धनगढ़ी नेपाल से स्कूटी पर गौरीफंटा जा रही दो नेपाली महिलाओं के पास से एसएसबी ने पांच लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद की थी। वहीं, 16 अप्रैल को पंजाब से नेपाल जा रही नेपाली महिला के पास से तीन लाख 26 हजार की करेंसी बरामद की जा चुकी है। 26 मई को भी एसएसबी ने पलिया के एक व्यापारी को धनगढ़ी से आते हुए तीन लाख रुपये भारतीय करेंसी संग पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed