फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal Police team honored by BJP

Lakhimpur Kheri News: नेपाल पुलिस टीम को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nepal Police team honored by BJP
नेपाल में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते के बाद भाजपा नेता रवि गुप्ता। स्रोत स्वयं
पलियाकलां। नेपाल के गोदावरी में अचानक आई बाढ़ से टापू में फंसे आठ भारतीयों की जान बचाने वाली नेपाल पुलिस की टीम को पलिया के भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने नेपाल जाकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बारिश के बाद नेपाली नदियों में बाढ़ आ गई थी। इसी में भारत के लखीमपुर निवासी आठ लोग पिकनिक मनाने गोदावरी गए थे और अचानक आए बाढ़ के पानी के चलते वह टापू पर फंस गए थे। जिसके बाद नेपाल पुलिस ने उनको एक गिरे हुए पेड़ के जरिए रस्सी के सहारे बचाने का कार्य किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने अपनी टीम के साथ नेपाल पहुंचकर अतरिया मालाखेती के पुलिस इंचार्ज डीएसपी रण बहादुर चंद व उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए बचाव कार्य के लिए भारत के तरफ से आभार जताया। साथ ही पूरी टीम को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज रण बहादुर चंद के साथ इंस्पेक्टर दान सिंह भंडारी, इंस्पेक्टर इंद्रराज भट्ट, कांस्टेबल कमल कुंवर, सुरेश सांवद व महिला पुलिस कर्मी पूर्णिमा बम को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। यहां नेपाल निर्माण व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सांउद, देवराज गर्ग, आकाश सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed