फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal border alert, force conducted flag march

Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा अलर्ट, फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nepal border alert, force conducted flag march
बार्डर से सटे गांव में भ्रमण करते जवान-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी और पैरामिलिट्री के जवानों ने संयुक्त रूप से गश्त की। सीमा से सटे गांवों में फोर्स के जवानों ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम बनगवां, कजरिया ,सरियापारा, नझोटा, रतननगर, डांग, दीपनगर, गंगानगर में जवानों ने भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि पगडंडी, कच्चे रास्ते, नदी घाट के रास्तों पर अवैध रूप से तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें कि लखीमपुर में भारत-नेपाल की सीमा 120 किलोमीटर के दायरे में है। इसके तहत जिले के चार थाने गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनियां व संपूर्णानगर आते हैं, लगातार सीमा की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 16 कवच आउटपोस्ट बनाए गए हैं। जिन पर उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को कवच आउट पोस्ट के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा से सटे कच्चे और पक्के मार्गों पर कुल 23 बैरियर, नाका और चेक पोस्ट का गठन तात्कालिक रूप से किया गया है। जिस पर लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करते हुए चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त में सीओ पलिया यादवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया मनोज सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदन चौकी विश्वनाथ यादव, थाना प्रभारी संपूर्णानगर निराला तिवारी तथा एसएसबी के जवान और बीएसएफ के नायक उप निरीक्षक राकेश यादव व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed