फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal beefs up border security to prevent Rohingya infiltration

Lakhimpur Kheri News: रोहिंग्या की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल में बाॅर्डर पर बढ़ी सुरक्षा

Fri, 05 Dec 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nepal beefs up border security to prevent Rohingya infiltration
गौरीफंटा बाॅर्डर पर चेकिंग करते नेपाली सुरक्षाकर्मी। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। रोहिंग्या के घुसपैठ करने की आशंका पर नेपाल में सुदूर पश्चिम प्रदेश के धनगढ़ी, त्रिनगर समेत पांच नाकाओं पर कड़ाई बरतने के निर्देश जारी दिए गए हैं। इसके बाद से नेपाल पुलिस ने सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल आने वाले भारतीयों को बगैर आईडी की जांच के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


भारत से रोहिंग्या की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय सीमा से लगे सुदूर पश्चिम प्रदेश के कैलाली, धनगढ़ी, त्रिनगर, खक्रौला, कंचनपुर जिले के गड्ढा चौकी, बेतड़ी जिले के झूलाघाट, दार्चुला के पुलघाट नाका पर भारत की ओर से आने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। आईडी प्रूफ देखने के बाद ही उनको नेपाल जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कैलाली के डीएम हीरालाल रेग्मी ने बताया कि म्यांमार होते हुए भारत में घुसपैठ कर आए रोहिंग्या समुदाय के लोग अब नेपाल में घुसपैठ कर रहे हैं। कई रोहिंग्या समूह तो घुसपैठ कर यहां आकर बस भी गए हैं। भारतीय सीमा से परिचय न खुलने को शंकास्पद व्यक्ति के नेपाल में घुसने की सूचना को लेकर बाॅर्डरों पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय का खुलासा न होने, समुदाय, समूह को अपने घरों में शरण न दिए जाने के लिए भी कहा गया है। शक होने पर पुलिस को सूचना देने की बात भी नेपाली नागरिकों से की जा रही है। कंचनपुर के डीएम लक्ष्मण ढकाल ने बताया कि रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका को लेकर गड्ढा चौकी नाका में एपीएफ और पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed