फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal bans Indian taxis from entering, leaving passengers frustrated

Lakhimpur Kheri News: भारतीय टैक्सियों के नेपाल में प्रवेश पर रोक से यात्री परेशान

Wed, 31 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nepal bans Indian taxis from entering, leaving passengers frustrated
गौरीफंटा बॉर्डर के एक थारु गांव में खड़ी टैक्सी। संवाद
गौरीफंटा/धनगढ़ी। नेपाल के धनगढ़ी-कैलाली जिला प्रशासन के भारतीय नंबर की टैक्सियों के प्रवेश और सवारी ढोने पर लगाए गए प्रतिबंध का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रतिबंध के दूसरे दिन बुधवार को भी भारतीय टैक्सियां नेपाल सीमा में दाखिल नहीं हुईं, जिससे पर्यटकों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासनिक कड़ाई के चलते भारतीय महानगरों से नेपाली यात्रियों को लेकर आ रही दर्जनों टैक्सियां गौरीफंटा सीमा तक ही सीमित रहीं। पुलिस की कार्रवाई के डर से टैक्सी चालकों ने यात्रियों को सीमा पर ही उतार दिया और वहीं से लौट गए।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि जो टैक्सियां वापस नहीं गईं, वह कार्रवाई से बचने के लिए सीमा के आसपास के क्षेत्रों जैसे बनगंवा मंडी, सेढ़ाबेढ़ा गांव और बनकटी वन बैरियर के पास छिपकर खड़ी नजर आईं। गौरतलब है कि सोमवार को धनगढ़ी-कैलाली जिला प्रशासन ने धनगढ़ी बाजार सहित पूरे जिले में भारतीय टैक्सियों द्वारा नेपाली सवारियां ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था, जो मंगलवार से प्रभावी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीमा तक आने वाली अधिकांश टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी होती हैं। कागजात दुरुस्त न होने और अवैध संचालन के कारण चालक मुख्य सड़कों के बजाय गांवों और मंडियों में अपनी गाड़ियां छिपाकर सवारी की बुकिंग का इंतजार करते देखे जा रहे हैं और सामान के साथ आए यात्रियों को सीमा पर उतारकर पैदल या अन्य साधनों से नेपाल सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed