{"_id":"69ab1b8307b2321e2305cf97","slug":"neighbours-clash-three-injured-including-uncle-and-nephew-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169766-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पड़ोसियों में झड़प, चाचा-भतीजा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पड़ोसियों में झड़प, चाचा-भतीजा समेत तीन घायल
Fri, 06 Mar 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पलिया में हुए विवाद में जख्मी लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। मोहल्ला बाजार प्रथम में बृहस्पतिवार रात पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चाचा-भतीजा घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। मामले में गोली चलने की चर्चा भी रही। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
एक पक्ष के संजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मोहल्ले का ही एक युवक किसी पड़ोसी का दरवाजा जोर-जोर से पीट रहा था। आवाज सुनकर उनके पिता बाहर आए और उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर युवक आगबबूला हो गया और अपनी पत्नी समेत अन्य परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद आरोपियों ने संजीव गुप्ता और उनके भतीजे पर्व गुप्ता पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के हर्ष, पवन समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि यह पड़ोसियों के बीच का विवाद है। कहीं भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।