फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neighbor brutally murdered student arrested in encounter

Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी ने हैवानियत के बाद की थी छात्रा की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
सार

किशोरी से हैवानियत के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी सद्दाम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने मदरसे से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Neighbor brutally murdered student arrested in encounter
आरोपी सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को गन्ने के खेत में किशोरी से हैवानियत के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी सद्दाम को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मदरसे से लौटते वक्त किशोरी को गन्ने के खेत में दबोच लिया था और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी रविवार की रात 11.30 बजे दर्ज की गई थी। सोमवार सुबह उसका गन्ने के खेत में शव मिला था। किशोरी सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी, उसके पड़ोस में आरोपी सद्दाम रहता है। किशोरी रविवार को मदरसे से वापस घर आ रही थी। रास्ते में उसे सद्दाम मिला। किशोरी सद्दाम को जानती थी, इसलिए उसके बुलाने पर वह गन्ने के खेत में चली गई। इसके बाद सद्दाम ने उसे बदनीयती से दबोच लिया और गन्ने के खेत में जबरन अंदर ले गया।
विज्ञापन


किशोरी विरोध करते हुए चिल्लाने लगी तो आरोपी ने भेद खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया। बृहस्पतिवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर सद्दाम ने फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने जवाब देते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पैरवी की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश में लगा सुराग
मामले में जांच टीम के प्रभारी सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को पहले से ही किसी करीबी पर शक था। गांव के ही 8-10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा कि किशोरी के पड़ोस में रहने वाला सद्दाम विकृत मानसिकता का है। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपनी पत्नी को अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। इससे नाराज वह सद्दाम को छोड़कर जा चुकी है। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी।

आरोपी के पैर में लगी गोली
सीओ निघासन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवार रात 11 बजे आरोपी खैरटिया के चकरोड मार्ग से बंधा सड़क से होते हुए बहराइच के जंगल में भागने की फिराक में था। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया गया। जब टॉर्च से उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने पेड़ की आड़ लेकर फायरिंग शुरू कर दी। 

इसके बाद स्वाट प्रभारी, उप निरीक्षक प्रभात गुप्ता व थाना प्रभारी सिंगाही जितेंद्र सिंह ने फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका चालान भेज दिया गया। सीओ निघासन ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ही किशोरी को मारा। आंख और मुंह पर मुक्के से चोट की है। इसके बाद मुंह और गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed