फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Need to make bridge to Anganwadi, College and University: Governor

आंगनबाड़ी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक सेतु बनाने की जरूरत : राज्यपाल

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Need to make bridge to Anganwadi, College and University: Governor
स्वर्णपदक विजेताओं के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
राज्यपाल के दौरे में नौनिहालों से लेकर युवकों तक की शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा जोर
विज्ञापन

बोलीं, चार-पांच माह से नेपाल बॉर्डर के खीरी में भ्रमण करने की इच्छा अब हुई पूरी
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को खीरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक इंटर कॉलेज में पहुंचकर मेधावियों का सम्मान किया। इसके बाद शाम चार बजे वह दुधवा पार्क पहुंचीं, जहां रात्रि विश्राम के बाद आज वह जनजातीय क्षेत्रों में चलाए जा रहे एकलव्य मॉडल स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल के दौरे में मुख्य रूप से नौनिहालों से लेकर युवकों तक की शिक्षा, स्वास्थ्य समेत महिलाओं और किसानों का समेकित विकास मुख्य एजेंडा रहा। कहा कि आंगनबाड़ी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक सेतु बनाने की जरूरत है, जिससे बच्चों का भविष्य संवरेगा।
पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर सुबह 11 बजे राज्यपाल का हेलिकॉप्टर उतरा, जिसके बाद गारद की सलामी के साथ उनका काफिला सीधे कलक्ट्रेट में दाखिल हुआ। राज्यपाल ने कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा कर उनकी प्रगति जानी।
विज्ञापन

इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संयुक्त मेधा अलंकरण व वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि खीरी आकर बहुत ही खुशी महसूस कर रही हूं। पिछले चार-पांच माह से प्रयास करती थी कि नेपाल सीमा पर बसे जनपद खीरी जाकर वहां के लोगों से मिलूं। किन्हीं कारणों से पहले न आ सकी। शिक्षा विस्तार में अनवरत प्रयासों के लिए विद्या भारती की सराहना करते हुए कहा कि विद्या भारती लगातार शिक्षा देने और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक सेतु बनाने की जरूरत है, जिससे बच्चों का भविष्य संवरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे आंगनबाड़ी में बहुत रुचि है। आंगनबाड़ी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक सेतु बनाने की जरूरत है, जिससे सबको साथ में लेकर चलें। छात्रों को एच्छिक विषय चुनने के विकल्प उपलब्ध कराएं। नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के नए भारत की नींव तैयार करने वाली है। कहा कि बेटियों के प्रति आपत्तिजनक प्रवृत्तियों से बचें। बेटे भी एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें। इंसानियत के बगैर पढ़ाई लिखाई व्यर्थ है।

जन सहयोग से दूध एकत्र कर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सेवन कराएं : राज्यपाल
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सबसे पहले जिला प्रशासन द्वारा बुलाई गई बीसी सखी पिंकी देवी व शबनम के साथ तथास्तु एफपीओ के प्रहलाद वर्मा से संवाद किया।
प्रहलाद वर्मा ने बताया कि 706 किसान उनके इस एफपीओ से जुड़े हैं, जिसमें 256 महिला किसान शामिल हैं। वह गेहूं के बीज तैयार करने के काम में लगे हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा कि आटे में अन्य खाद्यान्न मिलाकर नए प्रोडक्ट तैयार करें और आगे बढ़ें।
खेती से जुड़े लोगों से संवाद पर प्रगतिशील किसान यदुनंदन पुजारी ने किसानों को प्रशिक्षण देने व बबीता देवी ने जैविक खेती से लहसुन पैदा कर उसका आचार बनाने की जानकारी दी। कमलजीत ने केला, लीची उत्पादन में तकनीकी इस्तेमाल तो तपन विश्वास ने गो आधारित प्राकृतिक खेती करते हुए जीवामृत, घनजीवामृत बनाने की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी। प्रशासन द्वारा गोद लिए गए क्षय (टीबी) रोगियों के अभिभावकों को राज्यपाल ने पोषण किट बांटी। 

थारु जनजाति क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा कर उनकी प्रगति जानी। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने निर्देश दिए कि जिन लोगों द्वारा गोद लिए बच्चे ठीक हो गए हैं, उन्हें अन्य बच्चे गोद दिलाए जाएं। सीएमओ संतोष गुप्ता ने बताया कि थारू जनजाति क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केंद्र (2437) संचालित हैं।
राज्यपाल ने जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर योजना व बाल योजना की प्रगति जानने के बाद निर्देश दिए कि सभी 92 लाभार्थियों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी अनवरत शिक्षा जारी रहे। उन्होंने मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों की प्रगति की माइक्रोलेवल पर समीक्षा के आदेश दिए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अभिनव पहल संपूर्ण सुपोषण अभियान की जानकारी दी। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव एवं टीबी मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित प्रधान को सौंपी जाए। राज्यपाल ने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा रोकने के संबंध में सभी स्तर पर विशेष प्रयास हो। उन्होंने बीएसए एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ड्रॉपआउट रेट कम करने के लिए विशेष प्रयास करें। एसपी संजीव सुमन, एडीएम संजय कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज (यूपी बोर्ड) के हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनिकेत प्रजापति, इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विनीत कुमार राजपूत को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल में मेधावी छात्र प्रशांतदीप वर्मा एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र विनय पटेल को स्वर्ण पदक देकर अलंकरण किया। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा शैलजा दीक्षित एवं इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा अंजली सिंह कुशवाहा को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।


इन्हें भी मिला सम्मान
राज्यपाल की मौजूदगी में संगठन एवं विद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में 107 मेधावी बच्चों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया, जिसमें 29 बालिकाएं एवं 71 बालक शामिल हैं। इसके अलावा 18 सर्वश्रेष्ठ आचार्य एवं आचार्यों को सम्मानित किया गया। तीन नॉन टीचिंग स्टाफ एवं नौ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड कालेज में पहली ईट लगाकर इसे मूर्त रूप देने वाले राजमिस्त्री रामदत्त को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed